पुलिस ने झाड़ी से लावारिश हालात में बरामद किया कफ सिरप

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने झाड़ी से लावारिश हालात में बरामद किया कफ सिरप

पुलिस ने झाड़ी से लावारिश हालात में बरामद किया कफ सिरप

विज्ञापन

40 बोतल कफ सिरप किया गया बरामद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड से रानीबाग की ओर जाने वाली सड़क मार्ग के सड़क किनारे पुलिस ने सूचना के आधार पर झाड़ी से चालीस पीस कोडिन युक्त कफ सिरप लावारिश हालात में बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि मालगोदाम रोड से रानीबाग जाने वाली सड़क मार्ग में सड़क किनारे झाड़ी में लावारिश सामान फेंका हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित सअनि राजीव रंजन तिवारी को जांच करने का निर्देश दिया. पुलिस बल ने जब उक्त स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो देखा कि झाड़ी में काला रंग के बैग में चालीस बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप रखा हुआ है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन