ePaper

शांतिपूर्ण मतदान कराने को ले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 08 Oct 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान कराने को ले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है. मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस बल के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त टुकड़ियों ने इलाके के मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन गश्त की. फ्लैग मार्च बख्तियारपुर थाना परिसर से शुरू होकर ब्लॉक चौक, शर्मा चौक, मुख्य बाजार, रानीबाग सहित विभिन्न जगहों से होते हुए वापस थाना परिसर लौटा. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद किया और उन्हें शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान में सहयोग करने की अपील की. फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर मतदाता बिना किसी डर या दबाव के मतदान केंद्र तक पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन