दो युवक को पुलिस ने कट्टा व जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार

दो युवक को पुलिस ने कट्टा व जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार
नवहट्टा. देर संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत दो युवक को एक कट्टा, दो जिंदा गोली व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग की जा रही थी. उसी क्रम में सुपौल जिले के बरहमपुर वार्ड नंबर चार निवासी शक्ति कुमार उर्फ बदल सदा व नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर वार्ड नंबर चार निवासी सुनील सदा को एक कट्टा दो जिंदा गोली व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर कांड दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार जांच अभियान एवं छापेमारी कर शराब तस्कर एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










