सहरसा में 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना

Saharsa News: सहरसा जिले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

Saharsa News: सौरबाजार से रिपोर्ट. सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. मामले में तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता की शिकायत पर तुरंत दर्ज हुई प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, बैजनाथपुर वार्ड संख्या 22 निवासी एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पड़ोस का युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

तकनीकी जांच और छापेमारी से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. जांच के दौरान पुलिस ने बैजनाथपुर निवासी मंसूर आलम के पुत्र मुजहिल आलम को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्वरित कार्रवाई के कारण मामले का जल्द खुलासा हो सका और किसी अप्रिय स्थिति से भी बचाव हुआ.

Saharsa News: अलग-अलग समुदाय से हैं युवक और लड़की

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और नाबालिग लड़की अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने लगी थी. हालांकि पुलिस की सक्रियता और समय पर कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई.

कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सौंपी गई लड़की

बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग को बरामद करने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी इच्छा के अनुसार उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन