सहरसा में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रही महिला और बारिश में नहा रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत

विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network
Saharsa News: सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में वज्रपात का कहर टूटा है. दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोनों गांवों में मातम का माहौल है.
Saharsa News: सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसों के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
खेत में काम कर रही महिला की गई जान
पहली घटना खजुराहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 की है. यहां प्रेम सादा की पत्नी कारी देवी खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसी पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी किशोर ठाकुर के पुत्र अखिलेश कुमार भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.
Saharsa News: बारिश में नहा रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत
दूसरी घटना देहद गांव के वार्ड संख्या-1 में हुई. यहां वीरवल सादा का 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बारिश के पानी में नहा रहा था. इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










