पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

विज्ञापन

सहरसा .पटना एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को 25 हजार रुपया के इनामी अपराधी को गुप्त सूचना पर सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. जिन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस टीम को सौंप दिया. एसटीएफ की कार्रवाई में 25 हजार रुपया के इनामी सौरबाजार थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी गौरव कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी हुई. जिनके ऊपर सदर थाना कांड संख्या 1082/24 दर्ज था. जिनमें वे फरार आरोपी घोषित थे. जिनकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस टीम ने इनाम घोषित किया था. अपराधी बीते दिनों सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा निवासी एक महिला वकील के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. जिसको लेकर मामला दर्ज की गयी थी. जिनमें उनकी गिरफ्तारी हुई है. मालूम हो की बीते साल 2024 के 10 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज रोड, बटराहा, वार्ड 25/36 निवासी दिगंबर चौधरी की पुत्री व महिला वकील एकता कुमारी के घर में घुसकर चार-पांच युवकों ने हथियार के बल पर मारपीट किया था. मारपीट के दौरान महिला वकील को पूरी तरह नंगा कर पीटा गया था. उनके प्राइवेट पार्ट्स पर ईंट व पिस्तौल से चोट की गयी थी. साथ ही महिला वकील की मां को भी छत से नीचे फेंक देने की घटना की गयी थी. जिसको लेकर उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर हुआ था. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 25 हजार का इनामी गौरव कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी पटना एसटीएफ द्वारा की गयी. अग्रतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन