जंक्शन पर ही यात्रियों को मिलेगी आधुनिक मेडिकल की सुविधा

जंक्शन पर ही यात्रियों को मिलेगी आधुनिक मेडिकल की सुविधा
अगले महीने से यह सुविधा हो सकती है शुरू सहरसा जंक्शन पर जगह की जा रही चयनित सीनियर डीएमओ, सीएमएस के साथ हुई रेल मंडल उच्च अधिकारियों की बैठक सुपौल और मधेपुरा स्टेशनों पर भी मिलेगी मेडिकल सुविधा प्रभात खबर खास सहरसा. अब मेजर स्टेशनों पर रेल यात्रियों को आधुनिक मेडिकल चिकित्सा सुविधा मिलेगी. इसके लिए हाल ही में रेल मंडल ने प्रपोजल तैयार कर हेडक्वार्टर भेज दिया है. जिसमें कहा गया है कि समस्तीपुर रेल मंडल में यात्री सुविधा के लिए 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक मेडिकल क्लीनिक खोले जायेंगे. इसमें समस्तीपुर जंक्शन पर स्थल चयनित कर लिया गया है जो कि पार्सल के पास बनेगा. इसके अलावा सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बेतिया, बगहा और मधुबनी जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों को प्राथमिक उपचार, सामान्य स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन चिकित्सा की सुविधा स्टेशन परिसर में ही उपलब्ध होगी. यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए बेहद राहत देने वाली है, जिन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर या प्लेटफार्म की भीड़ भाड़ में चोट लगने पर तुरंत इलाज पाने में कठिनाई होती थी. पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे डॉक्टर बहुत कम शुल्क पर इन केंद्रों का संचालन करेंगे और इसके एवज में रेलवे को तय राजस्व भी देंगे. इससे यात्रियों को भरोसेमंद इलाज मिलेगा और डॉक्टरों को भी सुरक्षित व नियमित प्लेटफॉर्म मरीज मिल सकेंगे. इस पहल के तहत जिन 14 स्टेशनों का चयन किया गया है. उनमें समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीतामढ़ी, मधुबनी, रक्सौल, बेतिया, बगहा, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, दौरम मधेपुरा, सुपौल और सलौना शामिल हैं. इन स्टेशनों पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़, बुजुर्ग यात्रियों की विशेष जरूरतें और खासकर दूर-दराज के ग्रामीण यात्रियों के लिए यह सुविधा किसी जीवन रक्षक कदम से कम नहीं होगी. अगले महीने से मिल सकती है सुविधा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित इन सभी स्टेशनों पर अगले महीने से यह सुविधा की शुरुआत की जा सकती है. रेल मंडल की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है. वहीं इसे लेकर रेल मंडल में सीनियर डीएमओ, सीएमएस के साथ रेल मंडल के उच्च अधिकारियों की बैठक भी हुई. जिसमें इस प्रस्ताव पर हामी कर दी गयी है. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा स्टेशन पर मेडिकल क्लिनिक खोले जाने के लिए जगह चयनित की जा रही है. जगत चिन्हित होते ही इस सेवा की शुरुआत कर दी जायेगी. जल्द ही इन सभी मेजर स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए मेडिकल क्लिनिक की सुविधा शुरू की जायेगी. कई स्टेशनों पर जगह को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं इसे लेकर सीनियर रेल अधिकारियों की एक बैठक भी हुई है.अनन्या स्मृति, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर रेल मंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




