संगठित समाज ही एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायकः शैलेश

Updated:
विज्ञापन
संगठित समाज ही एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायकः शैलेश

संगठित समाज ही एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायकः शैलेश

विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ग्रामीण स्तर पर हुई संगठनात्मक सह सहयोगात्मक विचार गोष्ठी सहरसा . राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ग्रामीण स्तर पर संगठनात्मक सह सहयोगात्मक विचार गोष्ठी तेलहर गांव के बाबा बजरंगबली स्थान में सोमवार को हुई. महासभा जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, मार्गदर्शक मंडल सदस्य अरविंद झा महादेव, सुमन झा पैक्स अध्यक्ष, जिला सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा की उपस्थिति एवं सुर्यनारायण ठाकुर की अध्यक्षता एवं रंधीर झा के संचालन में बैठक की गयी. बैठक में महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने ग्रामीण स्तर पर संगठन के निर्माण पर जोर देते कहा कि समाज में पनप रहे वैमनस्यता को रोकने, युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं समाज में रह रहे निचले पायदान के व्यक्तियों के लिए संगठन अतिआवश्यक है. संगठन एक वटवृक्ष है जो हर स्थिति में समाज को छाया देने का कार्य करता है. संगठित समाज ही एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायक हो सकता है. सभी ग्रामीणों के उपस्थिति में सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मंडल के रूप में बैद्यनाथ सदा, विवेक झा, संजय ठाकुर, हीराकांत सदा, विद्यानंद ठाकुर, बाबु कांत सदा, रघुवीर झा, संतोष झा, आलोक सदा, अनिल झा बाबा को चयनित किया गया. ग्राम प्रभारी के रूप में गौतम झा एवं ग्राम सह प्रभारी के रूप में रौशन सदा, मनमीत चौधरी, अमरकांत चौधरी एवं गुरुजी सदा को चयनित किया गया. वहीं सूचना संपर्क के लिए सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में निशांत कुमार झा को चयनित किया गया. बैठक में मनखुश झा, रोशन झा, सागर जी, गोलू झा, हीराकांत सदा, अमरकांत सदा, संतोष कुमार झा, आजाद ठाकुर, राजीव कुमार सदा, संतोष सदा, ललित चौधरी,रघुवीर झा, हीरा कांत चौधरी, मोहर सदा, अनिल कुमार झा, संजय कुमार चौधरी, मणिकांत चौधरी, तेज नारायण झा, बाबू कांत सदा, मणिकांत झा, हरिशंकर झा, बैद्यनाथ सदा, संजय कुमार झा, कमलेश सदा, निशांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन