ePaper

राजद कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Updated at : 07 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न

क्षेत्र के बाजार स्थित विवाह भवन में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

सोनवर्षा. क्षेत्र के बाजार स्थित विवाह भवन में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में किया गया. शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि रामभजन राम, मो अजहर आशफी व पूर्व विधायक एज्या यादव ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर हर घर, गांव, टोला में तेजस्वी यादव द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को आमजनों को बताने की जरूरत है. बूथ स्तर पर कमेटी का विस्तार कर हर मत को अपने पक्ष में करना होगा. पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं व चुनाव में पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं की जीत होती है. प्रशिक्षण शिविर को चुल्लाहाय कामत, नीरज सहनी, गीता देवी, गुजंन देवी, भीम कुमार भारती, जिलाध्यक्ष मो ताहिर, भीखा पासवान, अमरेंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, ब्रजकिशोर शर्मा, राजू झा, उपेंद्र यादव, तेजनारायण यादव, सज्जन यादव, रमेश सिंह, रमेश चंद्र राणा, दिलीप कुमार, सुधीर यादव, नरेश साह, गंगा प्रसाद यादव, जगलाल सादा, कुसो सादा, राजकुमार रजक, सुभाष पौद्दार, मो इब्राहिम, उमेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. फोटो – सहरसा 28 – प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते नेता व अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन