चापाकल से पानी भरने के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत

चापाकल से पानी भरने के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत
महुआ बाजार. सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत बसनहीं थाना क्षेत्र के पामा वृंदावन वार्ड नंबर 06 निवासी 60 वर्षीय ब्रह्मदेव शर्मा रात्रि के 12 बजे चापाकल से पानी लाने जा रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण सर व शरीर में चोट लगने से वृद्ध की हालत काफी नाजुक हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. इस बात की जानकारी बसनही पुलिस को मिली तो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस बल से साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा अग्रतर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










