25 हजार रुपये का इनामी वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
25 हजार रुपये का इनामी वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

25 हजार रुपये का इनामी वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

अपराधी चंदन कुमार पर दर्ज हैं कई संगीन मामले सहरसा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सहरसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित कुख्यात अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को बिहरा थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जिले के इनामी वांछित अपराधी चंदन कुमार को रहुआ चौक से गिरफ्तार किया गया. अपराधी चंदन कुमार पिता कमलेश्वरी यादव बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली वार्ड नंबर 13 का निवासी है. उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे. जिसमें हत्या का प्रयास और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामले शामिल हैं. एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास है. चंदन कुमार के खिलाफ पूर्व से बिहरा थाने में कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के दौरान अपराधी के पास से एक मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया है. टीम में बिहरा थाना के प्रभारी निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला व जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.फोटो – सहरसा 19 – प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन