राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला इकाई ने पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला इकाई ने पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला इकाई ने पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

सहरसा . राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला इकाई ने सोमवार को बचत अभिकर्ता कार्यालय प्रधान डाकघर में संघ के जिलाध्यक्ष जेके मिश्रा की अध्यक्षता में व जिला सचिव शिव भूषण सिंह के संचालन में शोकसभा का आयोजन किया. जिसमें पिछले दिनों कश्मीर घाटी के पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की जघन्य हत्या के विरोध में बचत अभिकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की. इस मौके पर जिला सचिव शिव भूषण सिंह ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत की आत्मा पर हमला किया है. आतंकवादी भारत में अमन-चैन को छीनना चाहता है. जिस पर्यटकों से कश्मीर का दाना पानी चलता है, उस कश्मीर की अर्थ व्यवस्था को मिटा देना चाहते हैं. उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. मौके पर फुलेशवर झा, महेश कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र झा, सुनील कुमार झा, कैलाश गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, विमल गुप्ता, रविश सिन्हा, अल्का आनंद, लाखो देवी, शिवेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, मनोज झा, दयाशंकर सिंह, कैलाश झा सहित दर्जनों अभिकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन