ePaper

हाईवा ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated at : 28 Mar 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
हाईवा ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हाईवा ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन सोनवर्षाराज / महुआ बाजार . काशनगर थाना क्षेत्र के माली-मौरा मुख्य मार्ग में बिंदटोली चौक के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सहसौल पंचायत के मक्कड़ी गांव निवासी लालो मंडल के पुत्र पवन मंडल के रूप में की गयी. जिसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि घटना की सूचना बाद भी डायल 112 व काशनगर थाना पुलिस विलंब से घटनास्थल पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार सहसौल पंचायत के मक्कड़ी गांव निवासी लालो मंडल का पुत्र पवन मंडल जो कि मोटर पंप ठीक करने का काम करता था, अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह पवन मंडल घर से काम को लेकर बिंदटोली चौक पर आया था. इस दौरान शौच करने के लिए सड़क किनारे जा रहा था कि माली चौक की ओर से आ रही किसी बड़े अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सड़क पर शव के घसीटने का निशान को देख प्रतीत होता था कि दुर्घटना में पवन मंडल वाहन के किसी भाग में फंस गया था. जिस कारण मृतक का शव करीब सौ मीटर की दूरी तक फैल गया. घटना के बाद चालक वाहन समैत मौके से फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी. जिसके बाद घटना की सूचना काशनगर थाना सहित डायल 112 पर दी गयी. लेकिन पुलिस के तत्काल मौके पर नही पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर यातायात बाधित कर दिया. हालांकि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत होने व सड़क जाम की सूचना पर सीओ सौरभ कुमार, काशनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास, सोनवर्षाराज राज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करा यातायात बहाल कराया. इस दौरान सीओ सौरभ ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया. सड़क जाम की वजह से उक्त मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा. थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं मृतक की पत्नी गणिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पत्नी ग्रामीण आशा के रूप में कार्यरत है. मृतक अपने पीछे तीन बेटा व एक बेटी को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन