कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बसनही थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान तमकुल्हा गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. बसनही थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान तमकुल्हा गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान तमकुल्हा गांव के समीप सामने से आ रहा एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस गाड़ी देख भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़े जाने व जांच के क्रम में बाइक की डिक्की से एक कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. बरामद हथियार व बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा मोतीपोखर निवासी उधो यादव का पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन