स्कूल से चोरी एलसीडी बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
स्कूल से चोरी एलसीडी बरामद, दो चोर गिरफ्तार

स्कूल से चोरी एलसीडी बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने बीते दिन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तमकुल्हा से चोरी मामले में एलसीडी बरामद करते हुए घटना में संलिप्त दो चोर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सजंय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बरैठ पंचायत के तमकुल्हा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिस मामले में कार्रवाई करते हुए तमकुल्हा गांव निवासी हरिनंदन यादव का पुत्र मंटू कुमार उर्फ मंटा को गिरफ्तार किया गया. जिससे पूछताछ व उसकी निशानदेही पर पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव निवासी अरुण यादव का पुत्र व्यास कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से चोरी का एलसीडी बरामद किया गया. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन