भूमि सुधार संघ जिला शाखा ने अपने मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना

Updated:
विज्ञापन
भूमि सुधार संघ जिला शाखा ने अपने मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना

क्षेत्र भ्रमण के लिए ईंधन आपूर्ति सहित मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने, सभी राजस्व कर्मचारियों को एक हल्का,

विज्ञापन

मांगें नहीं माने जाने पर 11 से करेंगे अनिश्चित कालीन का निर्णय सहरसा बिहार राज्य भूमि सुधार संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान जिला इकाई ने स्टेडियम परिसर के बाहर गुरुवार को जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया. मुख्य मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व कर्मचारियों का वेतन ग्रेड पे 2800 लेवल पांच, क्षेत्र भ्रमण के लिए ईंधन आपूर्ति सहित मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने, सभी राजस्व कर्मचारियों को एक हल्का, पंचायत का ही प्रभार आवंटित करने, कार्य अवधि 10 बजे सुबह से पांच बचे तक का ही अनुपालन हो, रविवार या अन्य राजपत्रित अवकाश में राज्यपाल के आदेश के विरूद्ध कार्य लेना, एसीपी, एमएसीपी व सेवा संपुष्टि करने के संबंध में, राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने एवं हर महीने समय पर रिचार्ज की व्यवस्था करने की मांग शामिल है. धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों की पूर्ति के लिए चरणवद्ध आंदोलन किया जाएगा. वहीं नौ फरवरी को गर्दनीबाग, पटना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं निर्धारित तिथि तक मांग पूरी नहीं होने पर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर जाने को बाध्य होंगे. जिसकी सारी जबावदेही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग व राज्य सरकार की होगी. धरना को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंत्री शरद कुमार, संघ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला मंत्री श्रवण कुमार, महासंघ अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, समाहरणालय संघ अध्यक्ष रमण कुमार, जिला मंत्री समरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, शशि भूषण सिंह, रामनाथ प्रसाद, चितेंद्र नारायण, जवाहर मुखिया, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, शिवपूजन कुमार, अमित कुमार, श्वेता श्री, मनीष कुमार, कौशल कुमार आदित्य, पिंटू कुमार रजक, रघुवर प्रसाद, विनय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, संतोष कुमार, वरूण कुमार, मणिकांत पाल, उदय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, कमलेश कुमार, रंधीर कुमार, प्रेम राज, राजकिशोर कुमार, अली राजा, बिरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, बिटेश्वर प्रसाद, अनुपम कुमार, झुन्नू कुमार, गौतम कुमार चौधरी, संदीप कुमार साह, पुष्कर कुमार, बिरबल कुमार साह सहित सभी दसों अंचल के राजस्व कर्मचारी धरना कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन