ईद पर किशोर कुमार ने दी मुबारकबाद, सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
ईद पर किशोर कुमार ने दी मुबारकबाद, सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी

विज्ञापन

शहर के प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों का किया दौरा, सहरसा . ईद-उल-फित्र के पावन अवसर पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सोमवार को नगर निगम के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों का दौरा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता व भाईचारे का संदेश दिया. किशोर कुमार ने सर्वप्रथम शहर की प्रमुख बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा कर रहे लोगों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने रिफ्यूजी कॉलोनी ईदगाह, ईस्लामिया चौक एवं फकीर टोला स्थित मस्जिदों में जाकर धार्मिक नेताओं व स्थानीय निवासियों से बातचीत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्यार, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है. हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहें. उन्होंने कहा कि त्योहारों का मूल उद्देश्य समाज में खुशहाली व एकता स्थापित करना है. स्थानीय निवासियों ने किशोर कुमार के इस पहल की सराहना करते इसे सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम बताया. ईस्लामिया चौक निवासी मो शकील ने कहा कि किशोर कुमार हर वर्ष ईद पर उनके बीच आते हैं एवं खुशियों में शामिल होते हैं. किशोर कुमार ने सभी से ईद के पावन पर्व पर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन