पौधरोपण कार्य में और भी तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 06 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
पौधरोपण कार्य में और भी तेजी लाने का निर्देश

पौधरोपण कार्य में और भी तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विभिन्न योजना का किया स्थल निरीक्षण सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद दक्षिणी और खजूरी पंचायत स्थित संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सागर कुमार की निजी जमीन में लगाये गये जल, जीवन और हरियाली के तहत पौधरोपण कार्य का स्थल निरीक्षण किया. जल जीवन हरियाली योजना के तहत लगाये गये वृक्ष की हरियाली को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत में पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जीवन और हरियाली के तहत वृक्षारोपण कार्य में और भी तेजी लाने का निर्देश पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार वर्मा को दिया. वहीं पंचायत तकनीकी सहायक को पंचायत में चल रहे कार्यों का निगरानी करने का निर्देश दिया. जिससे और भी बेहतर ढंग से कार्य संचालित हो सके. वहीं खजूरी पंचायत में महावीर मंदिर स्थित पोखर में बनाये गये छठ घाट का निरीक्षण किया. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पंचायत के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है. इस मौके पर रिंकू कुमारी, लेखपाल राम अवतार मंडल, संजय कुमार, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सफाउद्दीन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन