बलुआहा में व्यवसायियों के संग की बैठक, सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश
महिषी. क्षेत्र के बलुआहा बाजार में अपराध पर नियंत्रण व घटना में अपराधियों की पहचान के लिए महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक की. श्री कुमार ने मौके पर मौजूद व्यवसायियों को संबोधित करते कहा कि बा��ार के समृद्ध दुकानदार अपने दुकान के आगे सीसीटीवी कैमरा लगवायें, ताकि किसी अप्रिय घटना घटित होने पर दोषियों की पहचान की जा सके. बैठक में पवन चौधरी, सुरेंद्र साह सहित दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










