ePaper

हाइवे पर वाहन से जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत

Updated at : 26 Mar 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवे पर वाहन से जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत

कोपरिया मेला परिसर में हाइवे पर अज्ञात वाहन से जख्मी महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गयी.

विज्ञापन

सलखुआ. कोपरिया मेला परिसर में हाइवे पर अज्ञात वाहन से जख्मी महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोपरिया में मेला देखने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी महिला की मौत बुधवार की सुबह पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. परिजनों द्वारा शव को पटना से लाकर सलखुआ थाना को सौंप दिया. सलखुआ पुलिस ने मृतक के आवेदन पर शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत 22 मार्च को सौरबाजार थाना क्षेत्र के कबैला चक वार्ड वार्ड 09 के निवासी श्याम यादव की 42 वर्षीय पत्नी मंजू देवी मेला देखने कोपरिया आई थी. शाम करीब 5 बजे राय चौक पर एक अज्ञात चार चक्का वाहन ठोकर मार भाग गया. जिसमें उक्त महिला बुरी जख्मी हो गयी. जिसे स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया .परिजन उसे पटना के एक निजी अस्पताल में ने गये. जहां उसकी मृत्यु हो गयी. थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आगे की करवाई प्रारंभ की जा रही है. फोटो – सहरसा 26 – शव का पंचनामा तैयार करती पुअनि स्वीटी कुमारी. फोटो – सहरसा 27 – मंजू देवी का फाइल फोटो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन