उद्योग विभाग ने लाभार्थियों को सौंपा स्वीकृति पत्र

उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की स्वीकृति व भुगतान के लिए बुधवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में मेगा कैंप सह समीक्षात्मक बैठक की गयी.
सहरसा. उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की स्वीकृति व भुगतान के लिए बुधवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में मेगा कैंप सह समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मुकेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी. इसमें जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक व लाभार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत एक लाभुकों को कुल 06.7 लाख राशि की स्वीकृति पत्र व एक लाभुकों को कुल 07.2 लाख ऋण राशि वितरण पत्र हस्तगत कराया गया. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत दो लाभुकों को कुल 05.3 लाख की स्वीकृति पत्र व दो लाभुकों को कुल 07.8 लाख ऋण वितरण पत्र हस्तगत कराया गया. सभी बैंकों के समन्वयकों, प्रतिनिधि द्वारा अश्वासन दिया गया कि मार्च 2025 तक इस योजना के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जायेगी. महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने सभी लाभार्थियों को निर्देश दिया कि प्राप्त ऋण का सदुपयोग करते अपना उद्यम स्थापित कर सुचारू रूप से संचालित करेंगे. जिससे भविष्य में उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं या बैंकों से और भी ऋण प्राप्त हो सके. बैठक में अनुपस्थित बैंक समन्वयक, शाखा प्रबंधक के संबंध में राज्यस्तरीय बैंक प्रमुख को प्रतिवेदित व खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों से स्पष्टीकरण करने का निर्णय लिया गया. साथ ही बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कवायद तेज कर दी गयी है. जरूरत है युवा जागरूक होकर इसका लाभ लें. फोटो – सहरसा 32 – लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते अधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




