कहरा अंचल में गरीबों के बदले भूमिहीनों को मिलेगा लघु उद्यमी योजना का लाभ

Updated at : 03 Mar 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
कहरा अंचल में गरीबों के बदले भूमिहीनों को मिलेगा लघु उद्यमी योजना का लाभ

कहरा अंचल में गरीबों के बदले भूमिहीनों को मिलेगा लघु उद्यमी योजना का लाभ

विज्ञापन

सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्ध कहरा अंचलाधिकारी ने नोटिस चिपका लगाया अपना आदेश कहरा. बिहार सरकार द्वारा जाति और आर्थिक जनगणना के बाद गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना चला रही है. जिसमें आवेदक की पात्रता के साथ-साथ आय की सीमा 72 हजार से नीचे होना चाहिए. इस आलोक में सभी अंचल द्वारा गरीबों को इस योजना के तहत जांच कर लाभुकों को आय प्रमाणपत्र निर्गत किया जा रहा है. लेकिन कहरा अंचल के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने अपना आदेश निर्गत करते सिर्फ भूमिहीनों को ही इसका पात्र मानते हुए प्रमाणपत्र देने की बात कहते आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन देने की बात कही है. जिसका अंचल कार्यालय में नोटिस चिपकाया गया है. बिहार लघु उद्यमी योजना को लेकर आवेदन देने की अंतिम तिथि 5 मार्च तक ही होने के कारण गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले अन्य लाभुक अंचल कार्यालय सहित जिला मुख्यालय स्थित उद्योग विभाग मे भटक रहे हैं. खासकर महिला लाभुकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो इसके पूर्व भी विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल क्षेत्र के लाभुकों को अंचलाधिकारी के ढुलमुल रवैये के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था. जिसके कारण अंचल कार्यालय में बिचौलिया राज्य पसर गया था और दो माह पूर्व अंचल कार्यालय परिसर में एक बिचौलिए को सीओ की बाइक के साथ ही कुछ लाभुकों ने पकड़ा भी था. इस संबंध में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि इसका लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लाभुक को देने का निर्देश है. जिसका आय 72 हजार से कम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन