जनसुराज की सरकार बनी तो बिहार की बदल जायेगी दशा

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज की सरकार बनी तो बिहार की बदल जायेगी दशा

जनसुराज की सरकार बनी तो बिहार की बदल जायेगी दशा

विज्ञापन

जनसंपर्क और सभा कर लोगों के बीच जा रही जनसुराज सौरबाजार . बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार हर गली-मोहल्ले में लोगों से जनसंपर्क और सभा कर अपनी पार्टी के किए कामों को गिनाने के साथ सरकार बनने पर बिहार बदलने का वादा कर रहे हैं. रविवार को जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा प्रखंड के नादो पंचायत स्थित मधुरा गांव में जनसंवाद के माध्यम से कहा कि जनसुराज की सरकार बनी तो बिहार की दशा और दिशा बदल जायेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों के कार्यशैली में सुधार होने के साथ-साथ बिहार से पलायन रोककर यहां रोजगार के अवसर पैदा किए जायेंगे, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा. सहरसा विधानसभा से संभावित प्रत्याशी होने का दावा करने वाले श्रवण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि जनसुराज राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है. जो सभी लोगों को पसंद आ रही है और लोग इससे जुड़कर अपने बच्चे और बिहार के भविष्य को संवारना चाहते हैं. नादो पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को प्रमंडलीय चुनाव समिति संयोजक मो शमीम अनवर, विधानसभा प्रभारी अमृतराज, पारश कश्यप, मिथिलेश साह, बैजू यादव, मो जहांगीर आलम, अनिल साह, अमरेश यादव, अनिल ठाकुर, राजदीप सादा समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन