घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated at : 24 Jun 2024 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति का नुकसान

घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति का नुकसान

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर .बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित नहर से पूरब सोमवार दोपहर एक घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया. बताया जाता है कि सोमवार दोपहर नहर के समीप एक घर से जैसे ही धुआं उठने लगा तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना गृहस्वामी दी. सूचना मिलते ही घर पहुंचे गृहस्वामी ने आग की लपटें देख आग बुझाने की प्रयास करने लगे. आसपास के लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग की लपेट देखते ही देखते इतनी तेज हो गयी कि आग के सामने किसी की एक न चली. इधर आग लगने की सूचना सिमरी बख्तियारपुर अग्निशमन विभाग की टीम को दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा एक फ्रिज, ट्रंक में रखा कपड़ा, जरूरी कागजात, करीब दो लाख रुपए नगद सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. गृहस्वामी इमाम मो मुमताज रहमानी ने बताया कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लग गयी. जिससे उसके घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन