चोरी करते दो चोर को गृहस्वामी ने किया पुलिस के हवाले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 6:16 PM
चोरी करते दो चोर को गृहस्वामी ने किया पुलिस के हवाले
चोरी का सामान बरामद सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दो चोरो को गृहस्वामी व ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद से चोरी का पायल व लॉकेट बरामद किया गया. जानकारी अनुसार नगर पंचायत के वार्ड 12 निवासी आबिद खान बीते शनिवार की रात अपने घर में ताला लगाकर छोटी मस्जिद स्थित नानी के घर सोने चले गये. रविवार की अहले सुबह चार बजे वापस घर लौटने पर पाया कि घर का ताला टूटा है व दरवाजा खुला है. घर के अंदर जाने पर देखा गांव के ही संजीत स्वर्णकार उर्फ छोटू व मो साबिर घर में रखे बक्से को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. जिसके बाद गृहस्वामी आबिद खान के शोर मचाने पर ग्रामीणो के सहयोग से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दोनो चोर को पकड़ा गया. जिसके पास से चोरी का पायल व लॉकेट बरामद किया गया. जिसके बाद ग्रामीणो ने दोनो चोरो को सूचना पर पहुंंची पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी देते सिमरीबख्तियारपुर एडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फोटो – सहरसा – गिरफ्तार चोर के साथ थानाध्यक्ष व अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










