उमंग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक का रहा शानदार प्रदर्शन

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 10 Feb 2026 6:11 PM

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक का रहा शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम बनी उपविजेता सहरसा. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उमंग तीन-शून्य राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पोलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते संस्थान को गौरवान्वित किया. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय पोलिटेक्निक, सहरसा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया. गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा की टीम उपविजेता रही. टीम में काजल कुमारी कप्तान, अदिति कुमारी, सृष्टि कुमारी, देवयानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, तन्नु कुमारी, करण शाक्षी एवं निभा कुमारी शामिल थी. इसके अतिरिक्त सत्यम कुमार ने कैरम प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर राजकीय पोलिटेक्निक का मान बढ़ाया. वहीं स्वाति कुमारी ने एथलेटिक्स की हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. राजकीय पोलिटेक्निक की फैकल्टी टीम ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया. महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैकल्टी टीम ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसमें प्रो लक्ष्मी, प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती एवं प्रो दीपशिखा शामिल थी. टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रो ज्योति मणि ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. वहीं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फैकल्टी टीम उपविजेता बनी. जिसमें प्रो लक्ष्मी, प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती, प्रो दीपशिखा, प्रो निभा, प्रो नीति, प्रो श्वेता एवं प्रो ऋषु देवयानी शामिल थी. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न राजकीय पोलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता दी. इस मौके पर राजकीय पोलिटेक्निक, सहरसा के प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार ने सभी विजेता व प्रतिभागियों को बधाई देते कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ टीम भावना, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करती हैं. राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा के विद्यार्थियों व फैकल्टी सदस्यों का यह प्रदर्शन अत्यंत प्रशंसनीय है. वहीं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो सूरज कुमार ने कहा कि उमंग में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों का उत्साह, अनुशासन व समर्पण सराहनीय रहा. नियमित अभ्यास व टीमवर्क का ही यह परिणाम है कि राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा ने राज्य स्तरीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. भविष्य में भी खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जायेगा. इस उपलब्धि से राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा परिवार में हर्ष का वातावरण है. सभी व्याख्याता एवं कर्मचारियों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना दी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन