निजी अस्पताल से लाखों के सामानों की चाेरी

निजी अस्पताल से लाखों के सामानों की चाेरी
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा टोला निवासी छोटेलाल दास के पुत्र संतोष कुमार ने दो नामजद सहित अन्य कई अज्ञात के खिलाफ चोरी को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में आवेदक ने कहा कि वह कहरा कुटी में वह अपना एक निजी अस्पताल शुरू करने वाला था. जिसके लिए पूरी तैयारी हो गयी थी. उसने लगभग बीस लाख रुपया के जरूरत का सामान जैसे आईसीयू सेटअप, एनआईसीयू सेटअप, ओटी सेटअप, लैबोरेट्री सेटअप सहित अन्य सामान खरीद कर लगाया गया था. साथ ही कुछ काम बचे रहने के कारण नगद डेढ़ लाख रुपया भी वहां रखा हुआ था. जहां अपराधिक साजिश के तहत भेलवा निवासी कमल यादव का पुत्र मनी कुमार यादव उर्फ राजा व राजा की पत्नी पूजा कुमारी सहित करीब आठ दस अज्ञात अपराधियों द्वारा षडयंत्र के तहत कहरा कुटी स्थित किराये के मकान का ताला तोड़ कर अस्पताल के लगभग सभी सामान की चोरी कर ली गयी. जिसकी पूरी घटना अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पीड़ित ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित के दिए आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




