आनेव वाले दिनों में गैस आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में गुरुवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया
विज्ञापन
लंबित गैस वितरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश
सहरसा.
एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में गुरुवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया. उन्होंने कहा कि लंबित वितरण कार्य को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में बुधवार कुल 2794 सिलिंडरों की डिलीवरी की गयी. वर्तमान में जिले के पास कुल 7350 भरे हुए सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. जिससे आगामी दिनों में आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में जिले भर में कुल 2980 नई बुकिंग प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन ने सभी वितरकों को निर्देश दिया है कि वे प्राप्त बुकिंग का निपटान त्वरित गति से करें. समीक्षा में पाया गया कि कुछ एजेंसियों के पास लंबित बुकिंग की संख्या अधिक है. वर्तमान में जिले का औसत वेटिंग पीरियड लगभग तीन से चार दिन है. गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी एवं शांति एचपी गैस ग्रामीण वितरक द्वारा सर्वाधिक डिलीवरी की गयी है. हालांकि, जय मां भगवती एचपी गैस को लंबित बुकिंग 7.97 दिन को जल्द समाप्त करने का निर्देश दिया गया है. आशा भारतगैस एजेंसी एवं शहीद राजनंदन भारत गैस द्वारा बुधवार को सबसे अधिक डिलीवरी सुनिश्चित की गई. उन्होंने कहा कि जिन वितरकों के पास बैकलॉग चार दिन से अधिक है, उन्हें अतिरिक्त वाहन एवं जनशक्ति लगाकर अगले 48 घंटों के भीतर पेंडिंग कम करने का आदेश दिया गया है. सभी गैस वितरक प्रतिदिन अपना ओपनिंग स्टॉक व इन-ट्रांजिट माल की सूचना ससमय पोर्टल पर अपडेट करेंगे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे विभिन्न वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करें. जिससे सिलिंडरों की कालाबाजारी नहीं हो व उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही गैस मिले.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










