223 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

223 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार डुमरा स्थित गिरिजा पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर 223 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर डुमरा स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गयी. जहां पेट्रोल पंप स्थित एक कमरे से 223 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. बरामद कफ सीरप को जब्त कर मौके से चार युवक को दो बाइक व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान डरहार थाना क्षेत्र के सतौर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र मनीष कुमार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया गांव निवासी शंकर झा के पुत्र प्रिंस रौशन उर्फ रौशन झा, सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र गौरव कुमार व रविंद्र महतो के पुत्र कुमार बालाजी के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




