विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने किया चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन
विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने किया चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

विज्ञापन

सहरसा . जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी. पुलिस अधीक्षक ने जारी आदेश में सदर थाना में पदस्थापित पुअनि खुशबू कुमारी को बनमा इटहरी थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित पुअनि गुंजन कुमार को कनरिया थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन में पदस्थापित पुअनि आशुतोष कुमार त्रिपाठी को सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष एवं पुलिस लाइन में पदस्थापित पुअनि जितेंद्र ठाकुर को टीओपी 01 का प्रभारी बनाया गया. पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया कि सभी नवपदस्थापित थानाध्यक्ष योगदान देने से पूर्व अपनी अर्हता का प्रमाणपत्र कार्यालय को उपलब्ध कराएं. गृह विभाग बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दोष सिद्ध या विभागीय कार्यवाही में दोषी पाए गये अधिकारियों को थानाध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नए पद पर योगदान करें. 20 लीटर देसी शराब के संग तस्कर गिरफ्तार महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार की अगुवाई व एएसआई वीरेंद्र कुमार की घेराबंदी में की गयी छापेमारी में कोयला थान मुसहरी निवासी व अवैध शराब के तस्कर स्व बिंदे सादा के पुत्र सुनील सादा को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन