निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र का मनाया गया 29वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र का मनाया गया 29वां स्थापना दिवस

. निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र गौतम नगर गंगजला के नवनिर्मित विशाल भवन में केंद्र का 29वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

सहरसा. निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र गौतम नगर गंगजला के नवनिर्मित विशाल भवन में केंद्र का 29वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर प्रथम दिन अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम शिव शंकर लाल दास के नेतृत्व में किया गया. जिसमें नौ सदस्यों ने अखंड रामायण पाठ में भाग लिया. कार्यक्रम निरंजनानंद योग शिक्षा केंद्र गौतम नगर अध्यक्ष रामसुंदर साहा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार दत्ता, सचिव कुशेश्वर झा, योग शिक्षक पिंटू कुमार के साथ योग शिक्षक सूर्य नारायण झा की उपस्थिति में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर ओम शांति आश्रम ब्रह्माकुमारी से आयी साध्वी ने अपना प्रवचन दिया. वहीं दूसरे दिन हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ. उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्य किया गया. अध्यक्ष श्री साहा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन