पूर्व सांसद ने समर्थकों के घर जाकर की संवेदना व्यक्त

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के पस्तपार व भद्दी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी कर पीड़ित परिजनों को ढांढ़स दिया.
पतरघट. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के पस्तपार व भद्दी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी कर पीड़ित परिजनों को ढांढ़स दिया. पूर्व सांसद ने अपने समर्थक भद्दी निवासी श्यामसुंदर सिंह डॉन के असामयिक निधन व पस्तपार निवासी सेवानिवृत्त कर्मी अरूण कुमार सिंह की बीते दिनों घोड़परास की चपेट में आने से सड़क दुघर्टना में हुई मौत पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी की तथा ढांढ़स बंधाते गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. वहीं अपने पुराने साथी पस्तपार निवासी पूर्व जिप सदस्य इंद्रभूषण सिंह इंदू के आवास पर पहुंचकर उनसे मिलकर कहा कि शुरूआती दौड़ में उनके प्रति धबौली, कपसिया, विशनपुर, पस्तपार, जीरवा पामा, भद्दी, जम्हरा, गोलमा सहित कई गांवों के आमजनों का समर्पण के साथ समर्थन व दिए गये प्यार को वह कभी नहीं भुला पायेंगे. उन्होंने कहा कि यहां के किसानों, ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों को जब भी कोई भी किसी भी तरह की हमारी आवश्यकता महसूस होगी तो हम सदैव उनके भरोसा पर खड़ा उतरेंगे. मौके पर सत्यनारायण सिंह बाबाजी, अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, अजय कुमार बबलू, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानु, मुन्ना साह, जोगी यादव, माधव सिंह, डाॅ रोहन, पैक्स अध्यक्ष उत्तम कुमार, अजय सिंह, छोटू सिंह, राजन सिंह, युवा नेता विनायक सिंह उर्फ पुलपुल जी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. फोटो – सहरसा 01 – पस्तपार में मातमपुर्सी करते पूर्व सांसद आनंद मोहन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




