जमीन विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

थाना क्षेत्र की सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड 14 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष की 40 वर्षीया महिला जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

सौरबाजार. थाना क्षेत्र की सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड 14 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष की 40 वर्षीया महिला जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र यादव की 19 कट्ठा जमीन को गांव के विनय यादव के द्वारा गुरुवार की रात जबरन जोत दिया गया. शुक्रवार को जब उसे कहने गया तो गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. इसमें बीच बचाव करने गयी अमरेन्द्र यादव की पत्नी पूनम देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसने गले से सोना का चेन लूटने की बात कही. आरोपित ने पुलिस में शिकायत करने पर सभी को जान मारने की धमकी दी. इससे जख्मी महिला के पूरे परिवार में दहशत है. पीड़िता ने विनोद यादव समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए थाने में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा व दोषी पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस मामले में सौरबाजार प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन