जंक्शन के बड़ी हिस्से से हटेगा अतिक्रमण, ताकि अमृत भारत स्टेशन लगे खूबसूरत

Updated at : 13 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन के बड़ी हिस्से से हटेगा अतिक्रमण, ताकि अमृत भारत स्टेशन लगे खूबसूरत

जंक्शन के बड़ी हिस्से से हटेगा अतिक्रमण, ताकि अमृत भारत स्टेशन लगे खूबसूरत

विज्ञापन

अब नहीं रहेगा कहीं अतिक्रमण, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए सहरसा जंक्शन पर एसआईजी निरीक्षण समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों की टीम पहुंची सहरसा जंक्शन सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक सहरसा. अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी है. लगातार रेल अधिकारियों का सहरसा दौरा हो रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को रेल मंडल के उच्च अधिकारियों की एक टीम एसआईजी निरीक्षण के लिए सहरसा जंक्शन पहुंची थी. अधिकारियों की टीम में शामिल सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, सीनियर डीएसटी पंकज कुमार, सीनियर डीएमई दुर्गेश कुमार, आरपीएफ सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह के अलावा सहरसा डीसीआई संजय कुमार, सीएचआई चंदन चौहान के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. रेल अधिकारियों की पहुंची टीम ने सबसे पहले रेलवे प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना, शौचालय सर्कुलेटिंग एरिया, अतिक्रमण आदि समस्याओं का निरीक्षण किया. इसके बाद संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग को कई गाइडलाइन जारी किए गये. यहां बता दें कि सहरसा में अमृत भारत स्टेशन भवन बनकर तैयार है. ऐसे में स्टेशन को खूबसूरत बनाने के लिए यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर काफी जोर दिया जा रहा है. तीन दिन पूर्व ही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने देर रात्रि सहरसा जंक्शन पहुंचकर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद यात्री सुविधाओं को लेकर कई नए प्रस्ताव पर भी विचार किया. इसी क्रम में रेल अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को एसआईजी निरीक्षण के लिए पहुंची थी. अप्रैल अंत तक रेल कोच रेस्टोरेंट की मिलेगी सुविधा सहरसा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में अप्रैल अंत तक रेल यात्रियों को रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी. एसआईजी निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों की टीम ने रेल कोच रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया. सफाई व्यवस्था पर जोर एसआई जी निरीक्षण में सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया. निर्देश दिया गया कि 24 घंटे साफ सफाई होगी. साथ ही तीनों रेलखंड सहरसा-मानसी, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट और सहरसा-सुपौल रेलखंड पर शुक्रवार को स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया. यह चेकिंग अभियान समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम के नेतृत्व में चलाया गया. अचानक इस चेकिंग अभियान से बगैर टिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. खबर लिखे जाने तक चेकिंग अभियान जारी था. नहीं रहेगा अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों ने स्टेशन के बाहरी हिस्से से अतिक्रमण हटाने को लेकर आरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान लगातार स्पेशल अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए गाइडलाइन जारी किया गया. रेल अधिकारियों ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन खूबसूरत लग सके, इसके लिए रेल परिक्षेत्र के हर हिस्से से स्थाई रूप से अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन