SAHARSA : 112 पुलिस जवानों को आपातकालीन चिकित्सा की दी गयी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA : 112 पुलिस जवानों को आपातकालीन चिकित्सा की दी गयी ट्रेनिंग

सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा एवं अन्य आपात स्थिति में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने को लेकर श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल में बिहार पुलिस 112 के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट :

सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा एवं अन्य आपात स्थिति में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने को लेकर श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल में बिहार पुलिस 112 के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में डीएसपी ओम प्रकाश मौजूद रहे. प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर टीम ने जवानों को दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने, सुरक्षित तरीके से उठाने एवं अस्पताल तक पहुंचाने की बेसिक जानकारी दी. साथ ही मरीज की गंभीर स्थिति में तत्काल अपनायी जाने वाली जरूरी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण टीम की अगुआई डॉ अजित कुमार ने की. टीम में डॉ आशीष, डॉ गोविंद एवं प्रशिक्षित स्टाफ शामिल थे. चिकित्सकों ने जवानों को सीपीआर, ब्लीडिंग कंट्रोल, स्ट्रेचर के सही उपयोग एवं आपदा के समय त्वरित रेस्क्यू के तरीके बताये. संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ ब्रजेश की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा गया कि किसी भी दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसे में पुलिस जवानों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होने से कई लोगों की जान बचायी जा सकती है. कार्यक्रम में शामिल जवानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आपातकालीन स्थिति में बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन