चार चक्का वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
चार चक्का वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत

चार चक्का वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन

बकरीद पर्व में रिश्तेदार के घर जा रहा था परिवार, चालक वाहन लेकर फरार सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली चौक के समीप अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार निवासी मो. अकराम आलम के पुत्र मो अबुजल के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार महुआ बाजार निवासी मो अकराम आलम बाइक से अपने बच्चों के साथ बकरीद पर्व को लेकर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान बिंदटोली चौक के समीप बाइक के टायर में हवा लेने के लिए दुकान पर रुके. तभी माली चौक की ओर से आ रही अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने सड़क किनारे खड़े अबुजल को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अबुजल को इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया. फिलहाल अज्ञात वाहन का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन