ePaper

ई रिक्शा की चोरी, दो हिरासत में

Updated at : 10 Oct 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
ई रिक्शा की चोरी, दो हिरासत में

ई रिक्शा की चोरी, दो हिरासत में

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के माडल अस्पताल से ई रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है. सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 39/44 निवासी प्रिंस कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर ई रिक्शा बरामदगी की गुहार लगायी है. पीड़ित ने दिए आवेदन में बताया कि 9 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी बहन मुस्कान कुमारी को इलाज के लिए ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लेकर गया था. बहन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब वह वापस लौटा, तो देखा कि ई-रिक्शा मौके से गायब है. पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की. लेकिन ई-रिक्शा का कोई पता नहीं चला. आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी ई रिक्शा की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस यादव चौक के समीप से ई रिक्शा बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन