नगर पंचायत कार्यालय में शराब के नशे में किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में शराब के नशे में किया हंगामा

नगर पंचायत कार्यालय में शराब के नशे में किया हंगामा

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक युवक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने व कर्मियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना बाद कार्यालय कर्मियों ने सामूहिक रूप से थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थाने को दिए आवेदन में बताया गया कि शुक्रवार दोपहर स्थानीय निवासी सिंहेश्वर कुणाल व पुद्दु कुमार उर्फ राजकुमार सहित अन्य नशे की हालत में नगर पंचायत कार्यालय कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य को अनावश्यक बाधित करते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट की घटना में कार्यालय में कार्यरत कर्मी आर्यन कुमार को चोटें भी आयी. घटना के वक्त कार्यालय में महिला कर्मी भी मौजूद थी. बावजूद अशोभनीय व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. कर्मियों का कहना है कि कार्यालय में इस तरह की घटना से कामकाज प्रभावित होता है. साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन