प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 5:42 PM
प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर हुई चर्चा
चिल्ड्रेन स्कूल्स वेल्फेयर सोसाइटी कोसी रेंज की हुई मासिक बैठक सहरसा. स्थानीय हटिया गाछी स्थित सहरसा पब्लिक में रविवार को चिल्ड्रेन स्कूल्स वेल्फेयर सोसाइटी कोसी रेंज की मासिक बैठक हुई. बैठक में सोसाइटी के साथ कई नये सदस्य जुड़े. बैठक में मुख्य रूप से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन पर विशेष रुप से चर्चा हुई. सोसाइटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सबों ने एक स्वर से आवाज बुलंद किया. अध्य्क्ष सह प्राचार्य अवनीश कुमार वर्मा ने सभी आगंतुक सदस्यों का अभिवादन करते हुए संघ के उत्तरोत्तर विकास में सबों के सहयोग की अपेक्षा की. मुख्य संरक्षक रमण वर्मा की अध्यक्षता में हुए बैठक में उपाध्यक्ष राजीव झा, राज किशोर वर्मा, सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात आनंद, प्रवक्ता लाली कांत कुमार, अंकेक्षक प्रमोद कुमारी यादव, कार्यकारणी सदस्य बिट्टू कुमार जीवन कुमार, संजय कुमार, सदस्य पप्पू कुमार, हिमांशु प्रणव, विकास कुमार, अभिमन्यु कुमार, मो फारूक आजम सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










