ePaper

पांच सितंबर को आयोजित महारैली में बड़ी भागीदारी का निर्णय

Updated at : 27 Jul 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
पांच सितंबर को आयोजित महारैली में बड़ी भागीदारी का निर्णय

पांच सितंबर को आयोजित महारैली में बड़ी भागीदारी का निर्णय

विज्ञापन

रालोमो जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक सहरसा . राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष अर्चना आनंद की अध्यक्षता में रविवार को परिसदन में की गयी. पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, जिला प्रभारी मो. इजहार अहमद, प्रदेश महासचिव शिवेंद्र कुमार जीशू, प्रदेश महासचिव चंदन बागची मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से पांच सितंबर क़ो मिलर स्कूल मैदान पटना में होने वाली संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली की तैयारी पर प्रखंड एवं जिला पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया. जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहरसा जिला कोसी की धरती है एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सिमरी बख्तियारपुर या महिषी दोनों में से किसी एक विधानसभा से निश्चित रूप से आगामी विधानसभा में चुनाव लड़ेगी. इसलिए पार्टी द्वारा पांच सितंबर को पटना के मिलर स्कूल में प्रस्तावित परिसीमन सुधार संवैधानिक अधिकार महारैली में जिला से 15 सौ लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस पर जोड़ दिया गया. जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्षों व जिला के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि हर हाल में जिले की भागीदारी अधिक से अधिक होगी. मौक़े पर प्रदेश महासचिव लोकेश सिंह, प्रदेश सचिव अविनाश सिंह, जिला प्रधान महासचिव सीएम झा बौआ, गोपाल तिवारी, चंद्रमोहन सिन्हा, गौरव कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संगीता देवी, मज़रुद्दीन खान, सुबोध झा, अभिमन्यु सिंह, शैलेश झा, विपिन पासवान, सुबोध झा, कमालुद्दीन, नरेश यादव, संजय सिंह, पूर्व प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, राजेश मंडल, आनंद मंडल, नरेश यादव, आरती देवी, चांदनी देवी, बबीता देवी, श्यामसुंदर राय, संजीत पासवान, रविंद्र राय, उपेंद्र राम सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड व जिला पदाधिकारी मौजूद थे. इसके साथ ही परिसदन में एनडीए घटक दल लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, हम पार्टी जिलाध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष लोजपा आर मणिकांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ लोजपा आर अरुण यादव ने राज्य खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन