ePaper

व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घटना स्थल से दो खोखा बरामद

Updated at : 05 Dec 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घटना स्थल से दो खोखा बरामद

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी.

विज्ञापन

बाल-बाल बचे अरुण कुमार सिंह ने की हमलावरों की पहचान सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी. घटना उस समय हुई जब वे अपने गांव कचोत स्थित घर लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह बाइक से जैसे ही फनगो हाॅल्ट से आगे पुल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर रोकने का प्रयास किया. बाइक की हेडलाइट की रोशनी में उन्होंने दो हमलावरों की पहचान कर ली, इनमें अपने ही गांव का रंजीत सिंह उर्फ लुखरा तथा कोपरिया निवासी रोशन कुमार शामिल थे. इनके साथ दो से तीन अन्य बदमाश भी मौजूद थे. पीड़ित अरुण कुमार सिंह के अनुसार, रोशन कुमार ने पहले उन पर लाठी से वार करने की कोशिश की, जो असफल रहा. इसके बाद रंजीत सिंह उर्फ लुखरा ने अपने पास मौजूद कट्टा से गोली चलाई, जो उनके बिल्कुल बगल से गुजर गयी. उस वक्त उनके साथ गांव के ही पंकज सिंह भी मौजूद थे. किसी तरह जान बचाकर भाग रहे थे कि अपराधियों ने फायरिंग की, लेकिन वे बाल-बाल बचकर गांव पहुंच गये. ग्रामीणों को सूचना देने के बाद सलखुआ तथा चिरैया थाना पुलिस को खबर दी गयी. सूचना पर सलखुआ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल से दो फायरिंग के खोखे बरामद किये हैं. पुलिस को दिये आवेदन में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नामजद दोनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के गिरोह से जुड़े हैं और गांव के पास ही अवैध रूप से दारू निर्माण व बिक्री में लिप्त रहते हैं. इसी अवैध कार्य का विरोध करने पर इस हमले को अंजाम दिया गया. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन