देवकी नंदन ठाकुर के कार्यक्रम में उमड़ रहा जनससैलाब

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :24 Mar 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
देवकी नंदन ठाकुर के कार्यक्रम में उमड़ रहा जनससैलाब

देवकी नंदन ठाकुर के कार्यक्रम में उमड़ रहा जनससैलाब

विज्ञापन

कोपरिया से लेकर गोरगामा तक लग रहा महाजाम सिमरी बख्तियारपुर . सलखुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया गांव में आयोजित 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में रविवार को देश के बड़े कथावाचक में शामिल देवकीनंदन ठाकुर महाराज के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु दोपहर बारह बजे से ही सलखुआ प्रखंड के कोपरिया स्थित प्रवचन स्थल पहुंचने लगे. ठीक दोपहर दो बजे जैसे ही देवकीनंदन ठाकुर महाराज मंच पर पहुंचे, तब तक पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से पट गया. स्थिति ऐसी थी कि हजारों श्रद्धालु पंडाल के बाहर खड़े होकर महाराज जी के कथा का श्रवण करते हुए दिखे. प्रशासनिक व्यवस्था नगण्य रविवार को देश के बड़े कथावाचकों में शामिल देवकीनंदन ठाकुर महाराज के प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब की वजह से कोपरिया से गोरगामा ढाला तक करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. शाम पांच बजे जैसे ही ठाकुर महाराज का प्रवचन कार्यक्रम समाप्त हुआ, वैसे ही विभिन्न वाहनों के माध्यम से कोपरिया पहुंचे श्रद्धालु घर जाने के लिए निकल पड़े. श्रद्धालुओं के एक साथ निकलने की वजह से कोपरिया स्थल के निकट फनगो – माठा चौक सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया. वाहनों की संख्या काफी ज्यादा होने और प्रशासनिक व्यवस्था नगण्य होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आम से खास सभी फंसे जाम में रविवार की शाम बड़े कथावाचकों में शामिल देवकीनंदन ठाकुर महाराज के कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम पांच बजे से रात करीब नौ बजे तक फनगो से सिमरी बख्तियारपुर आने में कोपरिया से लेकर माठा चौक होते हुए वाहनों की ऐसी कतार लगी कि इस जाम में आम से लेकर खास लोग तक सभी फंस गये. जानकारी के मुताबिक रविवार को देवकीनंदन ठाकुर महाराज के प्रवचन कार्यक्रम में जिले के कई पदाधिकारी अपने परिवारजनों के साथ तथा कई जनप्रतिनिधि भी परिवार के संग शामिल हुए थे. जिस कारण कार्यक्रम समाप्ति के बाद सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ जाने में उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस बल व वाेलेंटियर ने निभाई भूमिका रविवार शाम कोपरिया से लेकर गोरगामा ढाला तक लगे महाजाम की वजह से श्रद्धालुओं को दो-तीन घंटे तक जाम में फंसना पड़ा. प्रशासनिक व्यवस्था की कमी की वजह से जाम कुछ ही देर में महाजाम में तब्दील हो गया. रविवार शाम सिमरी बख्तियारपुर से कोपरिया जा रहे और कोपड़िया से सिमरी बख्तियारपुर आ रहे वाहनों की वजह से सड़क पर जहां-तहां आड़ी – तिरछी वाहनों की ऐसी कतार लगी, जिसे सुलझने में घंटो लग गये. इस दौरान कोपरिया गांव के निकट तैनात पुलिस व स्थानीय वाेलेंटियर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. शाम पांच बजे से लेकर रात करीब साढ़े आठ बजे तक कार्यक्रम स्थल के निकट प्रतिनियुक्त पुलिस बल और वाेलेंटियर जाम सुलझाने में लग रहे. हालांकि इस दौरान बड़े पुलिस पदाधिकारी नदारद रहे. प्रशासन से हुई चूक रविवार की शाम देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम समाप्ति के बाद कोपरिया से गोरगामा ढाला तक लगे जाम में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम से परेशान श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था की कमी की वजह से यह स्थिति बनी है. श्रद्धालुओं ने कहा कि जब प्रशासन को यह पता था कि देश के बड़े कथावाचक को कोपरिया की धरती पर आए हैं और छुट्टी का दिन होने की वजह से भीड़ उमड़ सकती है तो व्यवस्था उसी अनुरूप होनी चाहिए थी. कई स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम में पुलिस बल की जो संख्या होनी चाहिए थी, वह नहीं है. प्रशासन द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को काफी हल्के में ले लिया गया. जिसके परिणाम स्वरुप रविवार की शाम श्रद्धालु परेशान रहे. इस पूरे मामले पर रविवार रात सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीशा सिंह ने बताया कि रविवार होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा हो गई थी. सड़क जाम की सूचना मिली है, विभिन्न पदाधिकारी को जाम स्थल पर पहुंच कर जाम हटाने का निर्देश दिया गया है. रात में भी जुटे रहे हजारों श्रद्धालु रविवार की शाम कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के कार्यक्रम के बाद सोमवार को महाराज का कथा श्रवण करने के लिए हजारों श्रद्धालु रात में पंडाल में ही रुक गये. रात दस बजे स्थिति ऐसी थी कि पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था. इस दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु कोपरिया की धरती पर अयोध्या से आए कथावाचक अनूप श्री को सुनते नजर आये. वहीं पंडाल के बगल में ही श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की गयी थी. रात करीब दस बजे जब प्रभात खबर की टीम वहां पहुंची तो सैकड़ो श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर भोजन करते नजर आये. भोजन करा रहे कोपरिया पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार उर्फ भिंसी यादव ने बताया कि बीते 18 मार्च से ही प्रत्येक रोज हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन