भाकपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Updated at : 11 Mar 2026 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

भाकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. भाकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य परिषद सदस्य विजय कुमार यादव ने की. धरना में बड़ी संख्या में शामिल भाकपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश आज आकाश छूती महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है. आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, जबकि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, किसानों व मजदूरों के हित में ठोस नीति बनाने, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने, प्रखंड के तमाम जर्जर सड़कों की मरम्मति, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की आपूर्ति संविदा पर बहाल कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को उठाया. वहीं जिला सचिव परमानंद ठाकुर ने कहा कि यह दोहरी नीति कहां की है. भारतीय सामान अगर अमेरिका में बिकेगा तो उसे 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा और अमेरिका का सामान भारत में बिकेगा तो उसे जीरो प्रतिशत टैरिफ लगेगा. बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा करते कहा कि भाजपा पर जमकर बिफरे. बोले नीतीश जी का नहीं बल्कि जनादेश 2025 का अपहरण कर लिया गया. जमीन के दाखिल खारिज करने के लिए गरीबों का शोषण हो रहा है. बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी देखी जा रही है. गरीब आदमियों का शोषण किया जा रहा है. आम आदमियों पर 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक का बिजली बिल का जुर्माना अवैध तरीके से लगाया जाता है, जो सरासर अन्याय है. मौके पर राज्य परिषद सदस्य विजय कुमार यादव, जयकिशोर महाशय, बिंदेश्वरी यादव, रामविलास सादा, धनादेव यादव, रामचंद्र यादव, सीताराम सिंह, पंकज यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. धरने के बाद भाकपा द्वारा अपने 10 सूत्री मांगों का स्मार पत्र बीडीओ गुलशन कुमार झा को सौंपा गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन