रामचरित मानस पाठ, अष्टयाम व रामधुनी कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
रामचरित मानस पाठ, अष्टयाम व रामधुनी कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति

रामचरित मानस पाठ, अष्टयाम व रामधुनी कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के सोहा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मंदिर पूजा कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें रामनवमी पर्व पर होने वाले रामचरित मानस पाठ, अष्टयाम व रामधुनी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया. आयोजित बैठक में उपस्थित कमेटी सदस्य व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से रामनवमी के अवसर पर आगामी 4 अप्रैल को 24 घंटा रामचरित मानस पाठ, जबकि 5 अप्रैल को 24 घंटा अष्टयाम व रामधुनी कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया. बैठक में पूजा कमेटी के अशोक प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, वेदानंद सिंह, रमन कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, सुबोध सिंह, चंद्रमौलेश्वर सिंह, पप्पू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन