ePaper

मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से भड़के बच्चे और अभिभावक

Updated at : 13 May 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से भड़के बच्चे और अभिभावक

मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से भड़के बच्चे और अभिभावक

विज्ञापन

भोजन में कीड़ा मिलने के कारण बच्चों ने भोजन फेंककर किया प्रदर्शन सौरबाजार . शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए उपलब्ध कराये जा रहे मध्याह्न भोजन में लगातार शिकायतें आ रही हैं. मंगलवार को प्रखंड के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय महेशपुर में बच्चों के लिए उपलब्ध कराये गये भोजन में कीड़ा मिलने के कारण बच्चों ने भोजन फेंककर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने भी घटिया किस्म का भोजन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगाें ने अपने बच्चों को विद्यालय में मिलने वाले भोजन खाने से मना कर दिया है. कई बच्चे यह भोजन खाकर बीमार भी हो चुके हैं. भोजन परोसने पर उनसे बदबू आने के साथ साथ चावल और सब्जी में कीड़ा भी देखा गया. जिससे साफ जाहिर होता है कि खाना बनाते समय और परोसते समय कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है. घटिया और बासी खाना खिलाकर विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे में हमलोग अपने बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार होता देख चुप नहीं बैठेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजुमन यादव ने बताया कि बच्चों की शिकायत पर हमने कई बार भोजन पहुंचाने वाले कर्मियों और अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है. बच्चों और अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेंद्र भगता ने भी बच्चों की शिकायत को जायज ठहराते हुए इसमें सुधार लाने की मांग विभाग के अधिकारियों से की है. प्रखंड के 204 सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाले डाॅ भीमराव आंबेडकर ट्रस्ट के किचेन इंचार्ज सुनील कुमार राय ने बताया कि शिकायत के बाद हमने यहां आकर देखा है, आगे से ऐसी ग़लती नहीं हो, इसके लिए सुधार किया जायेगा. मामले में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार निराला ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पर वरीय पदाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन