करंट से मवेशी की मौत

करंट से मवेशी की मौत
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र स्थित निर्माणधीन टोल प्लाजा के समीप सोमवार दोपहर विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सुगमा गांव निवासी पशुपालक विपिन यादव अन्य पशुपालक के साथ टोल प्लाजा के समीप भैंस चरा रहा था. इस दौरान भैंस बारिश के जमा पानी के बीच खड़े विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में चला गया. जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. मवेशी की मौत से पीड़ित पशुपालक के सामने आर्थिक समस्या की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










