एक फरवरी तक चलेगा सहरसा में अतिक्रमण हटाने का अभियान

Updated at : 28 Jan 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
एक फरवरी तक चलेगा सहरसा में अतिक्रमण हटाने का अभियान

एक फरवरी तक चलेगा सहरसा में अतिक्रमण हटाने का अभियान

विज्ञापन

बंगाली बाजार रेलवे फाटक पर जाम की समस्या होगी दूर, तोड़ने का काम शुरू सहरसा. सहरसा रेल की जमीन से अवैध दुकानों को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू किया गया है. इससे बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 पर जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी. मंगलवार सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने का काम चांदनी चौक से शुरू किया गया. अतिक्रमण हटाने का अभियान एक फरवरी तक चलेगा. कहरा अंचलाधिकारी को मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है. वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये है. आरपीएफ व जीआरपी के अलावा लोकल पुलिस की भी तैनाती की गयी है. हालांकि अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह 9 बजे का ही समय निर्धारित किया गया था. लेकिन मंगलवार को विलंब से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. हटायी गयी 50 से अधिक अवैध दुकान मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. खबर लिखे जाने तक करीब 50 से अधिक अवैध दुकानों पर रेलवे का बुलडोजर चला. अतिक्रमण हटाने का काम चांदनी चौक से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए बंगाली बाजार रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाया गया. एक फरवरी तक चलेगा अभियान आगामी एक फरवरी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा. इससे पूर्व रेल इंजीनियरिंग विभाग के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया था. अंचलाधिकारी कहरा को दंडाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा. सर्कुलेटिंग एरिया, सब्जी मंडी, बंगाली बाजार रेलवे ढाला, प्रशांत रोड, गंगजला, कचहरी ढाला होते हुए शिवपुरी ढाला तक रेलवे परिक्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन