जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 6:28 PM
जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी
सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक भाई जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में सहरसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी फूलो सिंह है. गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी. घटना के संबंध में पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसके जमीन पर बांस का बगीचा लगा हुआ था. इसी दौरान उक्त व्यक्ति का हिस्सेदार भाई, भतीजा बांस काट रहा था. जिस पर उसने बांस काटने से मना किया तो इतने में ही सभी लोग आग बबूला हो गये और उसके ऊपर गोली चला दी. गोली उसके पैर में लगी. जिससे वह जख्मी हो गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति ने इलाज के दौरान तीन लोग सिंटू सिंह, पिंटू सिंह और रामचंद्र सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि दो भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. गोली एक व्यक्ति को लगी है. जो अभी इलाजरत है. एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था. उन्होंने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










