सीएम पद की शपथ लेने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :15 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम पद की शपथ लेने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और बधाई दी है.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और बधाई दी है. मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने बताया कि सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम चेहरा होने से कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है. भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते इस निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने नई सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री द्वय विजय चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सुशासन को नई दिशा देने वाला बताया. इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री कालिकानंद सिंह, आशू कुमार, मंडल उपाध्यक्ष महेश झा, कृष्ण कुमार कुंदन उर्फ झून्नु यादव, उमेश पासवान, नीरज सिंह, अंकित पांडेय, शैलेंद्र साह, आलोक झा, मंतोष झा, नवीन झा सहित अनेक मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन