बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय

बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय
सदर अस्पताल में इलाज कराने आये दो लोगों की बाइक की हुई चोरी सहरसा. जिले में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चुका है. शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन बाइक चोरी का मामला सामने आ रहा है. जबकि कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह के कुछ लोगों को चोरी की तीन बाइक और एक बाइक की पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया था. जिसे सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. गिरोह के गिरफ्तार सभी अपराधी सहरसा ही नहीं बल्कि मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी व दरभंगा जिले से पकड़े गये थे. जो सभी अपने-अपने जिलों से लोगों की बाइक को चुराकर सुपौल जिला के राघोपुर में एक तस्कर के हाथों बेच देता था. जिसे वह तस्कर उस बाइक को राघोपुर से निकालकर नेपाल ले जाकर बेच देता था. लेकिन एक बार फिर से बाइक चोर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. जो पुलिस सहित शहर के लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. ताजा मामला बुधवार की देर शाम और गुरुवार की सुबह का है. जहां सदर अस्पताल में इलाज कराने आये दो लोगों की बाइक की चोरी कर ली गयी. जिसको लेकर दोनों पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी को लेकर गुहार भी लगायी है. लेकिन सदर अस्पताल से बाइक की चोरी का मामला कोई नया भी नहीं है. सदर अस्पताल परिसर में लगने वाले बाइक व साइकिल की चोरी आम बात हो गयी है. अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड लोगों को चिन्हित जगह पर ही बाइक लगवाते हैं. लेकिन कभी भी उस पर कोई निगरानी तक नहीं रखते. वहीं सीसीटीवी लगे रहने के बावजूद अस्पताल से बाइक व साइकिल चोरी के दर्जनों मामले सदर थाना में दर्ज है. लेकिन उन मामलों में पुलिस को अब तक कोई उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




